Delhi Election 2025 : आप की ईमानदारी का लिटमस टेस्ट, आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए मांगा चंदा

Delhi Election 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए चंदा अभियान शुरू किया है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि लोग पार्टी के काम और ईमानदारी की राजनीति का सपोर्ट करेंगे.

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी पार्टियां ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा मांगना शुरू किया. इसके लिए एक अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी के काम और ईमानदारी की राजनीति का सपोर्ट करेंगे.

सीएम आतिशी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इसमें उन्होंने कहा कि चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है. उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है. आतिशी ने कहा कि ‘आप’ ने हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है, जिससे उसे काम और ईमानदारी की राजनीति करने में मदद मिली है.

आप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- देश को आतिशी जी जैसे पढ़े लिखे व ईमानदार नेताओं की जरूरत है. ���सके लिए हम सभी को उनकी Crowd funding के जरिए मदद करनी है. आगे लिखा गया कि पिछले 5 साल में आप सभी विधायक, मंत्री और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे साथ खड़े रहे हैं. आपके आशीर्वाद और समर्थन के बिना यह सब संभव नहीं हो पाता. अब दिल्ली में ‘काम और ईमानदारी की राजनीति’ को आगे बढ़ाने के लिए फिर से आप सभी मेरी मदद कीजिए और Donate कीजिए.

ये भी पढ़ें : BJP Second List: बीजेपी ने 4 बार के विधायक का टिकट काटा, 5 महिलाओं को मैदान में उतारा, देखें दूसरी सूची

‘क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म’ मनीष सिसोदिया ने शुरू किया

दिसंबर में पार्टी के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक ‘क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म’ शुरू कर प्रचार अभियान के लिए लोगों से फंड मांगे थे. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और रिजल्ट आठ फरवरी को आएंगे. विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >