एमसीडी की रिपोर्टः अप्रैल में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले, दिल्ली में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

Delhi Dengue Report: दिल्ली में 2026 के शुरुआती चार महीनों में मलेरिया के 29 मामले सामने आए, जो पिछले वर्षों की तुलना में मिले-जुले रुझान दिखाते हैं। बारिश को बढ़ते मामलों का कारण माना गया है। MCD ने 12.15 लाख घरों का निरीक्षण कर फॉगिंग, लार्वा-नियंत्रण और दंडात्मक कार्रवाई तेज कर दी है।

Delhi Dengue Report: दिल्ली नगर निगम ने पिछले महीने यानी अप्रैल में डेंगू के 52 मामले दर्ज किए. यह आंकड़ा बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने यह आंकड़ों जारी किए हैं. एमसीडी के मुताबिक इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 107 मामले सामने आए हैं. एमसीडी के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में डेंगू के 42 मामले आए थे जबकि 2024 में 31 मामले, 2023 में 24 मामले और 2022 अप्रैल महीने में 12 मामले दर्ज किये गये थे.

दिल्ली में मलेरिया के मामले भी बढ़े

दिल्ली में 2026 के पहले चार महीनों में मलेरिया के मामले भी सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 तक शहर में मलेरिया के 29 मामले दर्ज हुए हैं. यह संख्या 2025 के 39 और 2024 के 35 मामलों से कम है. लेकिन, 2023 के 15 मामलों से अधिक है, जो बीमारी के उतार-चढ़ाव को दर्शाता है. वहीं आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों ने मलेरिया के संभावित बढ़ोतरी के लिए तैयारी तेज कर दी है.

एमसीडी की निगरानी और निरीक्षण जारी

नगर निगम (MCD) ने अब तक 12.15 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया है, जो पिछले साल यानी 2025 की तुलना में अधिक है. पिछले साल करीब 12 लाख घरों का निरीक्षण किया गया था. नगर निगम ने अपने निरीक्षण में पाया की 15,649 घरों में मच्छरों के पनपने के हालात पाए गये हैं.

एमसीडी ने की कार्रवाई

एमसीडी के अधिकारियों ने मलेरिया और डेंगी की रोकथाम के लिए अभी से एक्शन लेना शुरू कर दिया है. 16,261 कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं, और 1,712 मामलों में एक्शन लिया गया है. साथ ही 358 स्थानों पर लार्वाभक्षी मछलियां भी छोड़ी गई हैं, ताकि मच्छरों की संख्या पर नियंत्रण रखा जा सके.

Also Read: मधेपुरा: शहर में कचरे का अंबार, सड़ांध और बीमारियों से जनता परेशान, नगर परिषद मौन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >