Delhi Fire : एसी में धमाके के बाद लगी आग, 9 लोगों की मौत

Delhi Fire : दिल्ली के विवेक विहार में एक बिल्डिंग में आग लग गई. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि एसी में धमाके के बाद आग लगी.

Delhi Fire : विवेक विहार के शाहदरा इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस आग की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. आग बिल्डिंग की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी. राहत और बचाव के दौरान करीब 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोग हल्के घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया. मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहीं.

इससे पहले शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया.

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि एसी में धमाका होने से आग लगी. करीब 12–15 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 4-5 लोग अभी भी लापता हैं. आग करीब 3:13 बजे लगी और 3:35 बजे फायर ब्रिगेड पहुंची. फिलहाल आग बुझाने और राहत-बचाव का काम जारी है.

फिलहाल शवों की पहचान करना संभव नहीं

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और सीधे ऊपर की मंजिलों पर गए. उन्होंने कहा कि दूसरी मंजिल के पीछे की तरफ पांच शव मिले, वहीं एक और शव पीछे की ओर और तीन शव सबसे ऊपरी मंजिल पर मिले हैं. फिलहाल शवों की पहचान करना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि जब तक डीएनए जांच नहीं होती, तब तक मृतकों का लिंग भी तय नहीं किया जा सकता. अभी कुल 9 शव मिलने की पुष्टि हुई है और बाकी लोगों की तलाश जारी है. पार्षद ने कहा कि लोग शॉर्ट सर्किट को वजह बता रहे हैं, लेकिन आग लगने के असली कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >