दिल्ली कोचिंग हादसा: एक्शन में LG वीके सक्सेना, मुख्य सचिव की अगुवाई में किया कमेटी का गठन, दिए खास निर्देश

Delhi Coaching Accident: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की, जो शहर में कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए दिशानिर्देश तैयार करेगी.

Delhi Coaching Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक एक्टिव हो गया है. इस कड़ी में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने  21 से अधिक कोचिंग संस्थानों के प्रबंधन,महासंघ, जीएनसीटीडी के वरिष्ठ अधिकारियों, वीसी डीडीए और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की. बैठक में एलजी ने निर्देश दिया है कि मुख्य सचिव 5 सदस्यीय एक समिति का नेतृत्व करेंगे. इस कमेटी में  छह कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्रों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे. यह समिति सभी मानदंडों को पूरा करते हुए एक अनुकूल शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए विनियमन, मकान मालिकों द्वारा अत्यधिक किराये, आग की मंजूरी, नालों से गाद निकालने और छात्रों की अन्य तत्काल जरूरतों से संबंधित सभी मुद्दों को देखेगी. समिति कोचिंग संस्थानों को विभिन्न स्थानों से धीरे-धीरे एक सुनियोजित क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक कार्य योजना तैयार करेगी.

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सचिव भारत सरकार की ओर से तैयार दिशा-निर्देशों के अनुसार कोचिंग संस्थानों और ट्यूशन कक्षाओं के लिए नियामक ढांचा तैयार करने के मामले पर विचार करेंगे. उप राज्यपाल ने पुलिस आयुक्त को छात्रों से अत्यधिक किराया वसूलने वाले संपत्ति मालिकों पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. अधिकारियों के मुताबिक उपराज्यपाल ने सभी कोचिंग संस्थानों और वहां पंजीकृत अभ्यार्थियों के लिए आधार-आधारित लॉग-इन क्रेडेंशियल के साथ एक पोर्टल बनाने के भी आदेश जारी किए हैं.

आतिशी ने प्रदर्शनकारी छात्रों से कोचिंग विनियमन पर समिति के लिए 10 प्रतिनिधियों के नाम मांगे
इधर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने बुधवार को ओल्ड राजेंद्र नगर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की. आतिशी ने इस दौरान छात्रों से अपने 10 प्रतिनिधियों के नाम देने को कहा है. इन छात्रों को कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए एक कानून का मसौदा तैयार करने वाली समिति का हिस्सा बनाया जाएगा. बता दें, प्रदर्श स्थली पहुंचने पर छात्रों ने आतिशी का जमकर विरोध किया. छात्रों ने वापस जाओ के नारे लगाए और न्याय की मांग की. हालांकि बाद में आतिशी प्रदर्शनकारियों के साथ बैठीं और उन्हें उनके मुद्दों के समाधान के लिए सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया.

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ओल्ड राजिंदर नगर की घटना को लेकर छात्रों से कहा कि जांच रिपोर्ट आने दीजिए. अगर हम जांच रिपोर्ट के बिना कार्रवाई करेंगे, तो जो दोषी हैं वे बच जाएंगे. आतिशी ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को रिपोर्ट बनाने के लिए सात दिन का समय दिया है. हम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

SUV चालक और बेसमेंट के सह मालिकों की जमानत याचिका खारिज
इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत मामले में एसयूवी चालक और बेसमेंट के चार सह-मालिकों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने ड्राइवर मनुज कथूरिया और बेसमेंट के सह-मालिकों तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह को जमानत नहीं दी.  बता दें, कथूरिया पर आरोप है कि उन्होंने अपनी एसयूवी को उस सड़क पर चलाया, जहां बारिश का पानी भरा हुआ था. इससे पानी का बहाव एक तरफ बढ़ गया और तीन मंजिला इमारत के गेट टूट गए और बेसमेंट जलमग्न हो गया. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Wayanad Landslides: संभलने का भी नहीं मिला मौका, देखते ही देखते हजारों टन मलबे में दब गये लोग, अबतक 144 शव बरामद

ईरान की राजधानी तेहरान में मारा गया हमास चीफ इस्माइल हानिया, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >