Yamuna Aarti Video: शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम रेखा गुप्ता, पूरी टीम के साथ की यमुना आरती

Yamuna Aarti Video: बीजेपी की अगुआई में दिल्ली में नई सरकार बन चुकी है. रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. सरकार गठन से पहले ही बीजेपी सरकार यमुना को लेकर एक्शन मोड में आ गई थी. अब सरकार बनते ही रेखा गुप्ता और उनकी पूरी टीम यमुना तट पर पहुंच गई है.

Yamuna Aarti Video: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता सचिवालय पहुंची और कार्यभार संभाला. उसके बाद पूरी कैबिनेट के साथ यमुना तट पहुंची. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल हुए. इसके अलावा दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी के सांसदों ने भी यमुना आरती में हिस्सा लिया.

बीजेपी की सरकार आते ही होने लगी यमुना की सफाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद से ही यमुना की सफाई को लेकर हरकत शुरू हो गई. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों से यमुना की सफाई में तेजी लाने का निर्देश दिया. एलजी के एक्शन में आते ही यमुना में बड़ी-बड़ी गाड़ियां सफाई में उतर गईं. सफाई अभियान के तहत खरपतवार निकालने वाली मशीनें और ड्रेजर को सरकार गठन से पहले ही काम पर लगा दिए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में यमुना के पूरे 57 किलोमीटर हिस्से को साफ किया जाएगा.

बीजेपी ने यमुना की सफाई का किया था वादा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना की सफाई को अपने चुनावी वादे में शामिल किया था. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनापी सभाओं में दिल्ली की जनता से वादा किया था कि सरकार बनते ही यमुना की सफाई शुरू कर दी जाएगी. बीजेपी की जीत के जश्न के दौरान भी पीएम मोदी न नदी के पुराने गौरव को लौटाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >