Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी आज लेंगी सीएम पद की शपथ, ये बन सकते हैं कैबिनेट में मंत्री

Delhi CM Oath ceremony: आम आदमी पार्टी नेता आतिशी आज सीएम पद की शपथ लेंगी. नई मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी आज शाम साढ़े 4 बजे शपथ ग्रहण करेंगी. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को मनोनीत सीएम बनाया गया था.

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली को एक बार फिर एक महिला सीएम मिलने वाली है. आज यानी शनिवार को आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सीएम पद की शपथ लेंगी. शाम साढ़े चार बजे वो सीएम पद की शपथ लेंगी. इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी को मनोनीत सीएम बनाया गया था. बता दें, बीते मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था. उनके प्रस्ताव को सभी आप विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया था. इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी के आवास जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया. साथ ही आतिशी को नये सीएम बनाने का दावा भी पेश किया था.

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी
कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. मिली जानकारी के मुताबिक आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत शपथ ले सकते हैं. वहीं 26 और 27 सितंबर को दिल्ली सरकार ने 2 दिन का विधानसभा सत्र भी बुलाया है.

कौन हैं आतिशी
आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता हैं. शिक्षा क्षेत्र में आप सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है उनका श्रेय आतिशी को ही दिया जाता है. साल 2023 में उन्हें दिल्ली सरकार में शामिल किया गया था. 21 मार्च 2023 में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद से आतिशी ने पार्टी और सरकार के लिए कई अहम भूमिका निभा रही थीं. बता दें, शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं. उन्होंने 1998 से 2013 तक 15 साल तक सीएम पद संभाला था. सुषमा स्वराज ने 12 अक्टूबर 1998 से 52 दिनों तक दिल्ली की सत्ता संभाली थी.

Also Read: हिजबुल्लाह के 140 रॉकेट के जवाब में इजराइल ने की मिसाइलों की बारिश, 1000 लॉन्चर बैरल तबाह

Land For Job Cbi Case: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव पर चलेगा केस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >