Delhi CM News : दिल्ली का सीएम कौन? बीजेपी में हलचल तेज, इस महिला विधायक का नाम सबसे आगे

Delhi CM News : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर जारी है. दिल्ली के सीएम की रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. जानें और किनके नाम की है चर्चा.

Delhi CM News : बीजेपी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुट गई है. इसके तहत पार्टी नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है. पर्यवेक्षक पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करने और उनके और 48 विधायकों के बीच मध्यस्थता करने के लिए बनाए जाएंगे. मामले से अवगत पार्टी पदाधिकारियों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने यह खबर प्रकाशित की है.

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”बीजेपी में मुख्यमंत्री के चयन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया है. केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा. पर्यवेक्षक नवनिर्वाचित विधायकों से बात करेंगे. इसके बाद फिर वे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात पहुंचाएंगे. इन सबके बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर फैसला लिया जाएगा.”

सीएम पद के चेहरे पर अभी भी सस्पेंस

दिल्ली में अभी तक सीएम पद की घोषणा न होने की चर्चा के बीच शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बीच अहम बैठक हुई. यह बैठक दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई. इसमें राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद थे. हालांकि, दिल्ली के सीएम पद के चेहरे पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि बीजेपी ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है.

मुख्यमंत्री बनने के रेस में कौन-कौन?

सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि दिल्ली के सीएम रेस में रेखा गुप्ता का नाम सबसे आगे है. वो एक महिला विधायक है. इनके अलावा आशीष सूद, जितेंद्र महाजन और राजकुमार भाटिया पुराने पंजाबी चेहरे पार्टी में हैं. ब्राह्मण और संगठन के पुराने व्यक्ति में पवन शर्मा और सतीश उपाध्याय का नाम हैं. वहीं प्रवेश वर्मा जाट चेहरा हैं. विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट के स्पीकर के लिए चुने जा सकते हैं. इस बीच एक नाम शिखा राय का है, जो तीन बार से विधायक हैं. इस बार के चुनाव में उन्होंने ग्रेटर कैलाश सीट से कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराया है.

48 सीटें जीती बीजेपी ने

सत्ता से 27 साल का वनवास खत्म करते हुए बीजेपी ने हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सदस्यीय सदन में 48 सीटें जीतीं, जबकि आप को 22 सीटें मिलीं. कांग्रेस का इस बार भी खाता नहीं खुल पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >