Delhi New CM: दिल्ली में CM फेस की रेस के बीच BJP विधायक ने कर दी ऐसी डिमांड, प्रस्ताव जान रह जाएंगे दंग

Delhi New CM: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद नये मुख्यमंत्री फेस की तलाश जारी है. इस बीच बीजेपी के एक विधायक ने बड़ी मांग रख दी है.

Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा की मुस्तफाबाद सीट से बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इस निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदलने की मांग कर दी है. उन्होंने नाम बदलकर इसे ‘शिव विहार’ या ‘शिव पुरी’ करने का प्रस्ताव रखा है. इस निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की अच्छी खासी आबादी है.

बिष्ट ने इस आधार पर मुस्तफाबाद सीट का नाम बदलने की मांग की

बीजेपी विधायक बिष्ट ने अपने प्रस्ताव को यह दावा करके उचित ठहराया कि निर्वाचन क्षेत्र में हिंदू आबादी अधिक है. उन्होंने कहा, “एक तरफ 58 फीसदी लोग हैं और दूसरी तरफ 42 फीसदी. यह 58 फीसदी लोगों का अधिकार है कि नाम उसी हिसाब से बदला जाए. नाम शिव विहार या शिव पुरी हो सकता है.”

बिष्ट ने मुस्तफाबाद में आप के आदिल अहमद को हराया

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिष्ट ने मुस्तफाबाद में आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान को 17578 मतों से हराया. बिष्ट ​​छठी बार विधायक चुने गए. इससे पहले वो करावल नगर सीट से चुनाव लड़ते रहे थे. इस बार पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ाया.

यह भी पढ़ें: Nupur Sharma: दिल्ली में बीजेपी की धमाकेदार जीत के बाद ट्रेंड हो रहीं नूपुर शर्मा, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

आप विधायक ने बिष्ट पर साधा निशाना

मुस्तफाबाद का नाम बदलने के बिष्ट के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए ओखला से ‘आप’ विधायक अमानतुल्लाह खान ने जानना चाहा कि भाजपा इससे क्या हासिल करना चाहती है. उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें करने के बजाय भाजपा को सकारात्मक रूप से काम करना चाहिए और नकारात्मकता से बचना चाहिए.

मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं बिष्ट

बीजेपी में कुछ लोग बिष्ट को मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं. इन अटकलों से जुड़े सवाल पर बिष्ट ने कहा, “पार्टी ने मुझे सात बार चुनाव लड़ने का मौका दिया और मैंने छह बार जीत दर्ज की. मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी जिसे भी चुनेगी, वह ‘कमल’ का चिह्न थामेगा.”

27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सत्ता में आई है. उसने 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीट पर जीत दर्ज की है. आप को 22 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >