Delhi Assembly Election: 'अक्सर बेईमान लोग खुद को…' केजरीवाल पर बरसे राहुल गांधी, बीजेपी पर भी साधा निशाना

Delhi Assembly Election: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पटपड़गंज और ओखला में चुनावी सभा की. इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अरविंद केजरीवाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Delhi Assembly Election: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में पटपड़गंज और ओखला में चुनावी सभा की. राहुल गांधी ने चुनावी सभा में आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि साफ-सुथरी राजनीति की बात करने वाले आप प्रमुख ने सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया और वह ‘शीशमहल’ में रहने लगे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग जितना चाहें नफरत का बाजार लगा लें, लेकिन कांग्रेस उनके सामने मोहब्बत की दुकान खोलेगी.

यह दो विचारधाराओं की लड़ाई- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ओखला विधानसभा क्षेत्र की एक चुनावी सभा में कहा कि “यह दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है. एक तरफ बीजेपी, पीएम मोदी और आरएसएस हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है.” उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा और आरएसएस संविधान को खत्म करना चाहते हैं. वो चाहते हैं कि चुने हुए लोगों का संविधान हो और इस देश में गरीबों के लिए कुछ नहीं बचे.” कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा जितनी भी नफरत फैलाए, जितने नफरत के बाजार खोले, हम उतनी मोहब्बत की दुकान खोलेंगे.’’ इस दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के खिलाफ क्या किया? कुछ भी नहीं किया है. वह भाषण देते रहते हैं कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है. वो लोगों से पूछने के बजाय खुद को सर्टिफिकेट देते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि अक्सर बेईमान लोग खुद को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते हैं. जो सच में ईमानदार हैं, उन्हें बार-बार कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लोग उन्हें सर्टिफिकेट देते हैं. लोग जानते हैं कि कौन ईमानदार है और कौन ईमानदार है?

AAP पर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया. उन्होंने 2020 के दिल्ली दंगों का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा कि जब अल्पसंख्यकों को केजरीवाल की जरूरत थी, तो वह साथ नहीं खड़े थे. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और मैं तब आपके साथ खड़े थे.’केजरीवाल ने प्रदूषण को रोकने के लिए क्या किया? रोजगार के लिए क्या किया? महंगाई कम करने के लिए क्या किया?”. राहुल गांधी ने दावा किया कि केजरीवाल केजरीवाल के मन में जो आता है, वो कह देते हैं. पहले आए थे तो छोटी गाड़ी में चलते थे, बिजली के खंभे पर चढ़ गए थे, कहा था कि दिल्ली को बदल देंगे. जब गरीबों को जरूरत पड़ी, तो कहीं नहीं दिखे. जब दिल्ली में हिंसा हुई, तो वह कहीं नहीं दिखे.’

Also Read: Delhi Assembly Election 2025: सीएम योगी का हमला, कहा- ‘बदबूदार’ यमुना के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार, दिल्ली के लोगों से मांगा वोट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >