Congress vs AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, 'आप' के खिलाफ शुरू की न्याय यात्रा

Congress vs AAP: कांग्रेस ने शुक्रवार को राजघाट से दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि यह यात्रा अरविंद केजरीवाल के कुशासन के खिलाफ है.

Congress vs AAP: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव  हो रहा है. कांग्रेस अभी से ही कमर कसने लगी है. कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर भी हमलावर हो गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने शुक्रवार को  दिल्ली न्याय यात्रा की शुरुआत की. राजघाट से यात्रा निकाली गई.  यह यात्रा एक तक महीने तक चलेगी. यात्रा के जरिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है. दिल्ली न्याय यात्रा में कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को उठाएगी. बता दें, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा है. दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 एक साथ लड़ा था. हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी थी. जिसके कारण दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. लेकिन अब लगता है कि कांग्रेस का आप से पूरी तरह मोह भंग हो गया है. क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस नेता अजय माकन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे.

‘AAP के कुशासन के खिलाफ है दिल्ली न्याय यात्रा’- अजय माकन

दिल्ली न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा है कि यह यात्रा अरविंद केजरीवाल के कुशासन के खिलाफ है. उन्होंने AAP पर बीजेपी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया. माकन ने कहा कि दोनों अपनी विफलताओं से दिल्ली की जनता का ध्यान हटाने के लिए एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं. माकन ने कहा कि केजरीवाल विफल रहे हैं. जहां तक दिल्ली के विकास की बात है तो पूंजीगत व्यय पिछले दस सालों में सबसे निचले स्तर पर चला गया है. जबकि, वायु प्रदूषण उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. ऐसे समय में जब दिल्ली संकट से जूझ रही थी, अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर 175 करोड़ रुपये खर्च किए. ऑक्सीजन और पर्याप्त ऑक्सीजन बेड नहीं थे. दिल्ली के लोग अब अरविंद केजरीवाल को समझ गए हैं. वह केवल नाटक करते हैं.

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी दिल्ली न्याय यात्रा

वहीं कांग्रेस ने कहा है की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर दिल्ली न्याय यात्रा शुरू की गई है. शुक्रवार को निकाली गई यात्रा में दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव, एआईसीसी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अनिल चौधरी शामिल हुए. यह यात्रा दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा और चार दिसंबर को तिमारपुर में खत्म होगा. यात्रा चार चरणों में आयोजित किया जाएगा.

आम लोगों से कांग्रेस के नेता करेंगे समस्याओं पर चर्चा

कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगे. इस दौरान वो लोगों से उनकी समस्याओं पर बात करेंगे. कांग्रेस नेता लोगों से उन समस्याओं के बारे में जानेंगे जिनका बीते 10 सालों से आमलोग सामना कर रहे हैं.

Also Read: Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एमवीए का होगा सफाया, गरजे अमित शाह, कहा- महायुति की होगी प्रचंड जीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >