दिल्ली में कांग्रेस अलग-थलग, सपा-TMC ‘आप’ के साथ, अब तेजस्वी और उमर ने भी दिया झटका

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बिल्कुल अलग-थलग पड़ गई है. सहयोगी दलों ने उसका साथ छोड़ दिया है. जिसके बाद INDIA गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठने लगा है.

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. AAP और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. दिल्ली चुनाव में इंडिया गठबंधन की सहयोगी दलों ने कांग्रेस को अलग-थलग कर दिया है. ‘आप’ ने पहले ही किनारा कर लिया, अब समाजवादी पार्टी और TMC ने भी साथ छोड़ दिया. दोनों पार्टियों ने AAP को समर्थन कर दिया है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा- तो इंडिया गठबंधन को खत्म कर देना चाहिए

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जारी घमासान पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा- “अगर गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, तो फिर इंडिया गठबंधन को समाप्त कर देना चाहिए.” उन्होंने कहा, “दिल्ली चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. चुनाव मैदान में जो पार्टियां हैं, वही तय करेंगी कि बीजेपी का मुकाबला कैसे करना है?” अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा- “गठबंधन की कोई समय सीमा नहीं थी. इसकी बैठक भी नहीं हो रही है. नेतृत्व, एजेंडा और अस्तित्व पर भी कोई स्पष्टता नहीं है. अगर ये गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था, तो इसे अब खत्म कर देना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के बयान पर कांग्रेस के तेवर कड़े, बोले शकील अहमद खान – हमें हल्के में न लें

ममता और अखिलेश, अरविंद केजरीवाल के साथ

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दे दिया है. केजरीवाल ने AAP का साथ देने के लिए ममता दीदी को धन्यवाद कहा है. इधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- “दिल्ली में जो पार्टी बीजेपी को हराएगी, सपा उसी के साथ जाएगी.” उन्होंने आगे कहा- “दिल्ली में कांग्रेस का जनाधार नहीं है, मजबूत संगठन नहीं है, वैसे में सपा ने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है.”

तेजस्वी के बयान से इंडिया गठबंधन के भविष्य पर मंडराया खतरा

सपा और TMC का केजरीवाल को समर्थन देने के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा- इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर बना था. हालांकि बिहार में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा- कांग्रेस उनका पुराना साथी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल का आरक्षण कार्ड, पीएम मोदी को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >