Arvind Kejriwal: केजरीवाल- के कविता को कोर्ट से झटका, सात मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Arvind Kejriwal: केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक के लिए बढ़ा दी गई है. दिल्ली आबकारी मामले में राउस एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि भी सात मई तक बढ़ा दी है.

Arvind Kejriwal: दिल्ला के सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ गई है. दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ बीआरएस नेता के कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी गई है. कोर्ट ने तीनों की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों तक बढ़ाया है. बता दें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं .इसके अलावा बीआरएस नेता के कविता को भी तिहाड़ जेल में रखा गया है. सभी आरोपियों को तिहाड़ से वर्चुअली कोर्ट में पेश किया गया.

सुप्रीम कोर्ट में होगी केजरीवाल की याचिका की सुनवाई

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था. 29 अप्रैल को इस मामले पर सुनवाई होगी. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं को 15 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है.

हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, लगाया जुर्माना

वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए असाधारण अंतरिम जमानत का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया था. इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता, कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र पर 75000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने मामले पर कहा कि यह याचिका उचित विचार करके दायर नहीं की गई और अदालत उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति को असाधारण अंतरिम जमानत नहीं दे सकती.

केजरीवाल को दी गई इंसुलिन

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुगर लेबल बढ़ने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें इंसुलिन दी. आम आदमी पार्टी इसका स्वागत किया. आप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हनुमान जयंती के मौके पर मिली इस जानकारी का स्वागत किया और कहा कि यह बजरंग बली के आशीर्वाद का नतीजा है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने अपने पोस्ट में कहा बजरंग बली की जय.  हनुमान जयंती पर मिली खुशखबरी.  तिहाड़ प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को आखिरकार इंसुलिन दी. यह हनुमान जी के आशीर्वाद और दिल्ली वालों के संघर्ष का नतीजा है. इस संघर्ष के दौर में भी बजरंग बली का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है.  वहीं, आतिशी के मंत्रिमंडल सहयोगी सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अधिकारी केजरीवाल को जानबूझकर इंसुलिन नहीं दे रहे थे.

कोर्ट ने दिया था मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की चिकित्सकीय जांच करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि बोर्ड यह तय करेगा कि केजरीवाल के रक्त में शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए इंसुलिन देने की जरूरत है या नहीं. इसके अलावा बोर्ड उनके स्वास्थ्य संबंधी अन्य बातों पर भी गौर करेगा.

तिहाड़ जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल

बता दें,  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें पहले ईडी के रिमांड, फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वहीं कोर्ट के आज के फैसले के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल सात मई तक तिहाड़ जेल में बंद रहेंगे.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: खूंटी से अर्जुन मुंडा ने भरा पर्चा, किया रोड शो, बाबूलाल मरांडी समेत ये रहे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >