CM Arvind Kejriwal आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी दिल्ली के सीएम की याचिका पर होगी सुनवाई

CM Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके अलावा आज उनकी याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी. दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आज यानी सोमवार (15 अप्रैल) को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है. ईडी आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होगी. बता दें ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसपर आज सुनवाई होगी. सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. आज उनकी कस्टडी खत्म हो रही है ऐसे में  ED उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी. केजरीवाल कोर्ट में जमानत की मांग कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी. इससे पहले 1 अप्रैल को केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट और हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के बाद केजरीवाल को 15 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया था.

दिल्ली हाईकोर्ट से लगा था झटका

गौरतलब है कि 9 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दिया था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि आम और खास लोगों के खिलाफ जांच अलग-अलग नहीं हो सकती. कोर्ट ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह दिल्ली के सीएम की इस दलील को स्वीकार नहीं कर सकती कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के कारण गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को समय के संदर्भ में नहीं, बल्कि केवल कानून के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

क्या है पूरा मामला

बता दें, साल 2021-22 में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति तैयार की थी. लेकिन आरोप है कि इसमें भ्रष्टाचार एवं धनशोधन किया गया है. हालांकि आबकारी नीति को बाद में रद्द कर दिया गया था. वहीं इस मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए ईडी ने कई बार समन जारी किया, लेकिन केजरीवाल हर बार समन को गैर कानूनी बताकर ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं हुए. इसके बाद ईडी ने कोर्ट में मामला दायर किया. मामला में ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. 

Also Read: Today News Wrap: ईरान-इजरायल की जंग के बीच आया भारत, मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में कन्हैया कुमार, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >