Chhath Puja 2024: दिल्ली में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी पानी नहीं? सड़कों पर उतरे लोग

Chhath Puja 2024: देशभर में आज सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया. श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर देवी छठी मैया की पूजा की.

Chhath Puja 2024: बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित देशभर में आज डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और छठी मैया की पूजा की गई. हालांकि दिल्ली के गीता कॉलोनी में व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए पानी नहीं मिला. जिसको लेकर लोगों ने भारी हंगामा किया. गीता कॉलोनी में लोग सड़कों पर उतर आए, क्योंकि छठ पूजा के लिए तैयार किए गए कृत्रिम घाट पानी के बिना सूखे और खाली पड़े थे.

हमारा अपमान किया जा रहा है

गीता कॉलोनी में कृत्रिम घाटों पर पहुंचे एक श्रद्धालु ने कहा, अगर उन्हें पानी नहीं देना था तो उन्होंने ये सारे इंतजाम क्यों किए? हम घर पर ही त्योहार मना सकते थे. अगर पानी नहीं दिया गया तो हम सड़कों पर उतरेंगे. एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, हमारे पास छठ पूजा पूरी करने के लिए पानी नहीं है. सूरज ढल रहा है और अर्घ्य देने का हमारा समय निकलता जा रहा है. वे हमें पहले बता सकते थे, हम छतों पर टब में पानी भरकर अर्घ्य दे सकते थे. हमारा अपमान किया जा रहा है. विधायक ने अपना फोन बंद कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >