Chhatarpur Assembly Constituency: छतरपुर में तीन तंवर के बीच महामुकाबला, AAP के लिए आसान नहीं है राहें

Chhatarpur Assembly Constituency: छतरपुर विधानसभा सीट साउथ दिल्ली में आती है. 2020 में छतरपुर में कुल 49 फीसदी से ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इस सीट से साल 2020 में आम आदमी पार्टी से करतार सिंह तंवर ने चुनाव जीता था.

Chhatarpur Assembly Constituency: छतरपुर विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. छतरपुर नौ अन्य विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर दक्षिणी दिल्ली का एक लोकसभा सीट का हिस्सा है. इसके तहत- अंबेडकर नगर, देवली, कालकाजी, बिजवासन, संगम विहार, तुगलकाबाद, महरौली, पालम और बदरपुर शामिल हैं. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. 2020 के चुनाव में यहां से करीब 49 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे. आम उम्मीदवार करतार सिंह तंवर ने जीत दर्ज की थी उन्होंने बीजेपी के ब्रह्म सिंह तंवर को हराया था.

AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किन्हें बनाया है उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में छतरपुर सीट से बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आम आदमी पार्टी ने ब्रह्म सिंह तंवर को इस बार मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने मौजूदा विधायक करतार सिंह तंवर को टिकट दिया है. जबकि कांग्रेस ने राजेंद्र तंवर पर दांव लगाया है.

2020 में आम आदमी पार्टी ने जीता था चुनाव

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में छतरपुर सीट से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. उस समय पार्टी प्रत्याशी करतार सिंह तंवर ने बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था. 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के करतार सिंह तंवर को 69,411 वोट मिले थे. जबकि बीजेपी ब्रह्म सिंह तंवर को 65,691 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सतीश लोहिया को सबसे कम 3,874 वोट मिले थे.

Also Read: Delhi Cantt Assembly Constituency: दिल्ली कैंट विधानसभा सीट, AAP-बीजेपी और कांग्रेस में हो सकता है कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >