Chandni Chowk Assembly Election Result 2025: चांदनी चौक से AAP के पुनरदीप सिंह साहनी ने दर्ज की जीत, मिले 38993 वोट

Chandni Chowk Assembly Election Result 2025: चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के पुनरदीप सिंह साहनी ने 38993 वोटों से जीत दर्ज कर ली हैं.

Chandni Chowk Assembly Election Result 2025: चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के पुनरदीप सिंह साहनी ने 38993 वोटों से जीत दर्ज कर ली हैं. जबकि उनके ठीक पीछे बीजेपी के सतीश जैन को 22421 वोट मिले.

उम्मीदवारपार्टीवोट
पुनरदीप सिंह साहनीAAP38993
सतीश जैनBJP22421 
मुदित अग्रवालकांग्रेस9065
काली चरणबहुजन समाज पार्टी 246 
खालिद उर रहमानराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी81 
मोहम्मद मुर्सलीनभारतीय राष्ट्रीय समाजवादी कार्य बल45 
राहुल तिवारीराइट टू रिकॉल पार्टी69

7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

चांदनी चौक विधानसभा सीट से इस बार कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. हालांकि कुल 17 लोगों ने यहां से नामांकन दाखिल किया था.

चांदनी चौक विधानसभा सीट का इतिहास

चांदनी चौक विधानसभा सीट पर 1993 में बीजेपी ने आखिरी बार जीत दर्ज की थी. वासुदेव कप्तान बीजेपी के विधायक बने थे. लेकिन उसके बाद बीजेपी की इस सीट पर वापसी नहीं हो पाई. 1998 से लेकर 2013 तक यहां कांग्रेस का कब्जा रहा. प्रहलाद सिंह साहनी लगातार चार बार कांग्रेस की टिकट से विधायक बने. 2015 और 2020 में आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर कब्जा जमाया. 2015 में आप की टिकट पर अलका लांबा ने जीत दर्ज की और 2020 में फिर से प्रहलाद सिंह साहनी विधायक बने, लेकिन कांग्रेस की टिकट पर नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >