बसों की संख्या कम हुईं, AAP के कार्यकाल में DTC को भारी नुकसान; दिल्ली विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश

CAG Report: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में डीटीसी से जुड़ी सीएजी रिपोर्ट पेश की. बीजेपी सरकार ने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

CAG Report: दिल्ली विधानसभा में सोमवार को दिल्ली परिवहन निगम (DTC) पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की गई. जिसमें पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने CAG की रिपोर्ट को पेश किया. रिपोर्ट में बसों की संख्या और वित्तीय घाटे को उजागर किया गया है.

आप के कार्यकाल में डीटीसी को हुआ भारी घाटा

सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद बीजेपी के विधायक हरीश खुराना ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना की अगुवाई में डीटीसी फायदे में थी. लेकिन आम आदमी पार्टी के शासन में निगम का कुल घाटा बढ़कर 8498.33 करोड़ रुपये को गया. आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में घाटा करीब 5000 करोड़ रुपये बढ़ गया.

डीटीसी की बसों की संख्या में भारी गिरावट : बीजेपी

सीएजी रिपोर्ट के हवाले से बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप की सरकार में डीटीसी बसों की संख्या में भारी कमी आई. दिल्ली विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक खुराना ने कहा कि आप ने 2013-15 में 11000 नई बसें लाने का वादा किया था, लेकिन डीटीसी बसों की संख्या 2015 में 4344 से घटकर 3937 रह गई.

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर लगाया वित्तीय अनियमितता का आरोप

बीजेपी ने पूर्व की आम आदमी पार्टी पर वित्तिय अनियमितता का अरोप लगाया. बीजेपी विधायक खुराना ने विधानसभा में कहा- “डीटीसी की परिचालन आय आप के सत्ता में आने के समय 914 करोड़ रुपये से घटकर 558 करोड़ रुपये रह गई.” उन्होंने सवाल किया कि “आप सरकार ने 225 करोड़ रुपये किराया वसूले बिना डीटीसी की 3.18 लाख वर्ग मीटर जमीन निजी क्लस्टर बसों को क्यों आवंटित कर दी.”

आतिशी ने बीजेपी सरकार पर किया पलटवार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी सरकार पर पलटवार किया. उन्होंने कहा- बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है और उसी हिसाब से बजट पेश किया जाता है लेकिन BJP सरकार ने ऐसा नहीं किया है. आर्थिक सर्वेक्षण को पेश ना करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऑडिट रिपोर्ट नहीं है और इसलिए यह पेश नहीं किया, जो कि सरासर गलत है. पिछले 10 साल में हमने कभी नहीं देखा कि आर्थिक सर्वेक्षण के बिना बजट आया हो. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या बीजेपी की दिल्ली सरकार को बजट बनाना भी आता है? क्या सरकार चलानी भी आती है? वहीं जब हमने इस मुद्दे को उठाया तो सदन में बात ही नहीं होने दी. अब सवाल उठता है कि सरकार आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश नहीं कर रही है?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >