दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली थी सूचना

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मिले ईमेल में सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और बम निष्क्रिय करने वाला दस्ता और खोजी कुत्तों का दस्ता मौके पर पहुंचे.

दिल्ली के एक स्कूल में बम मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों को भेजा. स्कूल परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी ली गयी.

पुलिस को ईमेल के जरिये मिली थी बम की खबर

बताया जा रहा है दिल्ली पुलिस को सोमवार को एक ईमेल मिला जिसमें दक्षिण दिल्ली में स्थित एक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

Also Read: MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव में ‘दिल्ली का लड़का’ बताएगा बीजेपी की उपलब्धियां, जानिए कैसे?

इंडियन पब्लिक स्कूल में बम होने की दी गयी थी सूचना

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मिले ईमेल में सादिक नगर में स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना दी गई थी. पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और बम निष्क्रिय करने वाला दस्ता और खोजी कुत्तों का दस्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर को खाली करवाकर उसकी गहन तलाशी ली गई.

Also Read: दिल्ली में एक और मर्डर, महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति को मारा, शव काटकर फ्रिज में रखा

स्कूल में कुछ भी बरामद नहीं

पुलिस की टीम ने स्कूल की तलाशी ली, लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ. अधिकारी ने बताया कि यह किसी की शरारत मालूम होती है. उन्होंने कहा कि ईमेल की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read: Weather: दिल्ली में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, एमपी में जारी है शीतलहर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

इससे पहले भी बम धमाके की मिली थी फर्जी सूचना

दिल्ली में बम की सूचना वाली खबर पहली बार नहीं मिली है. पिछले महीने दिल्ली और फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी थी. बम की खबर के बाद दोनों रेलवे स्टेशन को अलर्ट कर दिया गया था. हालांकि वहां भी बम की खबर फर्जी निकली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >