दिल्ली चुनाव: महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि, रसोई गैस पर 500 सब्सिडी… BJP ने जारी किया घोषणा पत्र

BJP Manifesto Release: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है.

BJP Manifesto Release: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज दोपहर 2 बजे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में अपना संकल्प पत्र जारी किया. भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कई नई योजनाओं का ऐलान किया.

बीजेपी घोषणा पत्र की बड़ी बातें

1. महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपए हर महीने महिलाओं को दिया जाएगा

2. एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी

3. गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की मदद

4. होली दीपावली पर 1-1 सिलेंडर मुक्त

5. आयुष्मान भारत दिल्ली में लागू करेंगे

6. 5 लाख रुपए तक अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा

7. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 पेंशन

8. दिल्ली में अटल कैंटीन की शुरूआत

बीजेपी ने जनता से मांगे थे सुझाव

भाजपा ने जनता से 40,000 से अधिक सुझाव प्राप्त किए. सुझावों को एकत्रित करने के लिए पार्टी ने एक वीडियो वैन अभियान चलाया, जिससे करीब 60,754 सुझाव मिले. इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया के माध्यम से भी 40,000 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए. महिला सशक्तिकरण भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में एक प्रमुख मुद्दा हो सकता है. इसके तहत, महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की जा सकती है. यदि भाजपा महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा जैसी योजना का ऐलान करती है, तो यह दिल्ली की महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए एक अहम कदम होगा.

इसे भी पढ़ें: इमरान खान को 14 साल की जेल, जानिए क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >