Atishi Reaction Video: जीत के बाद भी दुखी नजर आईं आतिशी, कहा- बीजेपी के खिलाफ जंग जारी

Atishi Reaction Video: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई है और 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हो रही है. अबतक आए आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 48 और AAP 22 सीटों पर आगे है. परिणाम सामने आने के बाद निर्वतमान सीएम और AAP नेता आतिशी की पहली प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है.

Atishi Reaction Video: कालकाजी सीट बचाने में कामयाब रहीं निर्वतमान मुख्यमंत्री आतिशी जीत के बाद भी दुखी नजर आईं. उन्होंने जश्न मनाने से भी इनकार कर दिया. उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया में बीजेपी को बड़ी जीत के लिए बधाई दी और कहा- यह जश्न मनाने का समय नहीं, बल्कि जंग का समय है.

बीजेपी के खिलाफ जारी रहेगी जंग: आतिशी

दिल्ली की निवर्तमान सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा, “मैं मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए कालकाजी के लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं. मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिसने बाहुबल, गुंडगर्दी, मार पिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता तक पहुंचे. दिल्ली की जनता का जनादेश है, जिसे हम स्वीकार करते हैं. मैं जीत गई हूं, लेकिन यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि भाजपा के खिलाफ ‘युद्ध’ जारी रखने का समय है. जंग जारी रहेगी. आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती रही है और हमेशा लड़ती रहेगी.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election Big Faces Result: केजरीवाल, आतिशी समेत बड़े चेहरों का क्या हुआ? कौन हारे, किसने मारी बाजी

कालकाजी से आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराया

दिल्ली की कालकाजी सीट से आतिशी ने हारते-हारते जीत दर्ज की. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3521 वोट के अंतर से हराया. आतिशी को कुल 52154 वोट मिले, जबकि बिधूड़ी को 48633 वोट से संतोष करना पड़ा. कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा तीसरे नंबर पर रही. उन्हें केवल 4392 वोट मिले.

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Video : हार के बाद दुखी होकर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >