Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने खेला जाट कार्ड, प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार, कहा- अब आई याद

Arvind Kejriwal played Jat card : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जाट कार्ड खेला है. उन्होंने जाट समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की मांग की है. इधर नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तगड़ा हमला बोला है.

Arvind Kejriwal played Jat card : अरविंद केजरीवाल की जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग पर नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “इस बार दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी. आज अरविंद केजरीवाल को जाटों की याद आई. अगर उन्होंने जाटों के लिए कुछ किया होता तो उन्हें चुनाव से 25 दिन पहले जाटों की याद नहीं आती.”

केजरीवाल ने गांव के लोगों को अपने शीश महल में कभी घुसने नहीं दिया: प्रवेश वर्मा

बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो कहते थे कि दिल्ली के गांवों में लोगों से बदबू आती है. ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने दिल्ली के एक भी गांव के लोगों को अपने शीश महल में घुसने नहीं दिया. ये वही अरविंद केजरीवाल हैं जो आज तक किसी भी मुद्दे पर किसी गांव में नहीं गए. आज उन्हें लगा कि पूरी दिल्ली का ग्रामीण क्षेत्र आप के खिलाफ वोट कर रहा है – ग्रामीण दिल्ली में सिर्फ जाट ही नहीं बल्कि गुज्जर, यादव, त्यागी और राजपूत भी शामिल हैं, ये सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि उन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकना है.”

यह भी पढ़ें: ’15 दिनों में 13000 वोटर कहां से आए’, अरविंद केजरीवाल बोले- रद्द हो प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी

अरविंद केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी को रद्द करने की मांग की. उन्होंने वर्मा के घर रेड करने की मांग भी की है. बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है. कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल का आरक्षण कार्ड, पीएम मोदी को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस अलग-थलग, सपा-TMC ‘आप’ के साथ, अब तेजस्वी और उमर ने भी दिया झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >