Arvind Kejriwal Net Worth: 5 साल में 13 लाख कम हो गई अरविंद केजरीवाल की कमाई, मालामाल हो गई लुगाई

Arvind Kejriwal Net Worth: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कमाई पिछले 5 साल में कम हो गई है, जबकि उनकी पत्नी सुनीता की संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है.

Arvind Kejriwal Net Worth: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. उन्होंने जो हलफनामा दायर किया है, उसके अनुसार उनकी कुल कमाई पिछले 5 साल में घट गई है. जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की कमाई बढ़ गई है. केजरीवाल ने 2025 विधानसभा चुनाव के लिए जो हलफनामा दायर किया है, उसके अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1,73,46,849 रुपये है. जबकि उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की कुल संपत्ति 2,50,89,655 रुपये है.

5 साल में 13 लाख रुपये घट गई अरविंद केजरीवाल की कमाई

अरविंद केजरीवाल की कमाई पिछले पांच साल में कम हो गई है. 2020 के चुनाव में केजरीवाल ने जो हलफनामा दायर किया था उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1,86,95,741 रुपये बतायी थी. लेकिन 2025 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 1,73,46,849 रुपये बताई है. इस तरह उनकी कुल संपत्ति में 13 लाख 49 हजार 152 रुपये की कमी हो गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, AAP के 8 विधायक BJP में शामिल

पिछले 5 साल में बढ़ गई अरविंद केजरीवाल की पत्नी की संपत्ति

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की कमाई पिछले 5 साल में बढ़ गई है. उनकी कुल संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है. केजरीवाल ने 2020 में जो हलफनामा दायर किया था, उसमें पत्नी की कुल संपत्ति 1,57,07,791 रुपये थी. जिसमें चल संपत्ति 57,07,791 रुपये और अचल संपत्ति 1,00,00,000 रुपये थी. वहीं 2025 के चुनाव में केजरीवाल ने बताया उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2,50,89,655 रुपये है. जिसमें चल संपत्ति 1,00,89,655 रुपये और अचल संपत्ति 1,50,00,000 रुपये है. यानी 5 साल में सुनीता केजरीवाल की कुल संपत्ति में 4,07,97,446 रुपये का इजाफा हो गया.

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: सबसे मुश्किल मुकाबले में फंसी आम आदमी पार्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >