‘अरविंद केजरीवाल ने यूपी-बिहार के लोगों को कहा फर्जी’, मनोज तिवारी ने बोला हमला

Arvind Kejriwal Fake voter allegations : अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिलकर बीजेपी की शिकायत की है. केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा- यूपी, बिहार से फर्जी वोटर लाए जा रहे हैं. इधर केजरीवाल के इस बयान पर सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया है.

Arvind Kejriwal Fake voter allegations : अरविंद केजरीवाल के यूपी-बिहार को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा- “अरविंद केजरीवाल यूपी और बिहार के लोगों से नफरत करते हैं. आज एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने यूपी और बिहार के लोगों को ‘फर्जी’ कहा. उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के लोग दिल्ली में आकर फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवा रहे हैं. यह वही अरविंद केजरीवाल और आप है जिसने यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों से झूठ बोला और उन्हें कोरोना के दौरान मरने के लिए आनंद विहार भेज दिया. उन्हें मौत के मुंह में धकेल दिया. जब लोगों को घर में सुरक्षित रखना था, तो उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार के लोग 500 रुपये के टिकट पर यहां आते हैं और 5 लाख रुपये का इलाज कराकर चले जाते हैं. हमें यह नहीं भूलना चाहिए.”

मनोज तिवारी बोले- अरविंद केजरीवाल फर्जी हो सकते हैं, यूपी-बिहार वाले नहीं

मनोज तिवारी ने कहा- “अरविंद केजरीवाल, सावधान रहें. आप ‘फर्जी’ हो सकते हैं, झूठे वादे कर सकते हैं. लेकिन यूपी और बिहार के लोग झूठी सोच नहीं रखते. यूपी और बिहार के लोगों ने अपनी मेहनत से अपना नाम बनाया है और यहां रहने वालों के लिए वोटर कार्ड होना जरूरी है. 2022 के चुनाव में आप ने साजिश करके करीब 7.5 लाख लोगों के नाम कटवा दिए. इसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भी शामिल हैं.”

अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों का किया अपमान : वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल लगातार पूर्वांचल के लोगों का अपमान करते आ रहे हैं. वह यूपी और बिहार के लोगों के प्रति नफरत से भरे हुए हैं. आज उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को ‘फर्जी मतदाता’ कहा. राष्ट्रीय राजधानी के विकास में यूपी और बिहार के लोगों की बड़ी भूमिका है. दिल्ली के लोग यूपी और बिहार के लोगों के अपमान का बदला आपके खिलाफ वोट देकर लेंगे.”

यह भी पढ़ें: ’15 दिनों में 13000 वोटर कहां से आए’, अरविंद केजरीवाल बोले- रद्द हो प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

चुनाव आयोग से मिलकर बाहर निकलने के बाद AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “नई दिल्ली विधानसभा में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिन में 5500 वोट कटने के लिए आ गए हैं. ये वोट गड़बड़ है. जब चुनाव आयोग ने सुनवाई की और उन लोगों को बुलाया गया तब उन्होंने बताया कि हमने कोई अर्जी नहीं दी थी. इसका मतलब बड़े स्केल पर स्कैम चल रहा है. इसके साथ-साथ 15 दिन में नई दिल्ली विधानसभा में 13000 नए वोट बनने कई अर्जी आई है. उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. प्रवेश वर्मा खुलेआम जॉब कैंप लगा रहे हैं, पैसे बांटे जा रहे हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से वर्जित किया जाना चाहिए.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल का आरक्षण कार्ड, पीएम मोदी को लिखा पत्र

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस अलग-थलग, सपा-TMC ‘आप’ के साथ, अब तेजस्वी और उमर ने भी दिया झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >