’15 दिनों में 13000 वोटर कहां से आए’, अरविंद केजरीवाल बोले- रद्द हो प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी

Arvind Kejriwal fake voter: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से फर्जी वोटर को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने चुनाव आयोग से मुलाकात भी की है.

Arvind Kejriwal fake voter: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फर्जी वोटर को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश और बिहार से फर्जी वोटर लाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा- “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में वोट रद्द करने के लिए 5,500 आवेदन आए हैं. ये आवेदन फर्जी हैं. जब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जिन लोगों के नाम पर वोट रद्द करने के आवेदन दिए गए थे, उन्हें बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि उनके नाम पर फर्जी आवेदन दिए गए हैं.

बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मिलने के बाद संवादाताओं के साथ बातचीत में कहा- बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है. पिछले 15 दिनों में नए वोट के लिए 13,000 आवेदन आए हैं. दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में केजरीवाल का आरक्षण कार्ड, पीएम मोदी को लिखा पत्र

प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाए: अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाया है. केजरीवाल ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है. केजरीवाल ने कहा- नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुलेआम पैसे बांट रहे हैं. ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों और विनियमों के तहत भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आती हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है.”

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कांग्रेस अलग-थलग, सपा-TMC ‘आप’ के साथ, अब तेजस्वी और उमर ने भी दिया झटका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >