अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर बोला हमला, पूछा- 2020 का वादा कब करेंगे पूरा?

Arvind Kejriwal attacked PM Modi: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है. बीजेपी, आप और कांग्रेस में जुबानी जंग जारी है. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला, तो अरविंद केजरीवाल ने उनपर जोरदार पलटवार किया.

Arvind Kejriwal attacked PM Modi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं. दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे.”

केजरीवाल बोले- “आप केवल दिल्ली के लोगों के लिए काम करती है”

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा- “जो लोग आरोप लगाते हैं – आप लड़ती रहती है – आज का उद्घाटन एक उदाहरण है जो दिखाता है कि आप केवल दिल्ली के लोगों के लिए काम करती है. उन्होंने हमारे टॉप नेतृत्व को जेल भेज दिया – लेकिन हमारे खिलाफ जो अत्याचार हुए, पार्टी पर अत्याचार किया गया. हमने उसे कभी भी मुद्दा नहीं बनाया. अगर हम अपने ऊपर हुए अत्याचार को दिल से ले लिए होते तो आज दिल्ली मैट्रो की ये लाइन नहीं बनती और इसका उद्घाटन नहीं होता.”

यह भी पढ़ें: शीशमहल और आप-दा ने दिल्ली को बर्बाद किया, पीएम मोदी का AAP पर ताबड़तोड़ प्रहार

केजरीवाल ने पीएम मोदी को याद दिलाई 2020 की बात

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2020 में जो वादा किया था, उसे याद कराया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 से पहले दिल्ली के लोगों से एक वादा किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि “दिल्ली लैंड रिफॉर्म्स एक्ट की धारा 81 और धारा 33 रद्द की जाएगी.” “ये केवल केंद्र सरकार कर सकती है. दिल्ली विधानसभा ने इसका प्रस्ताव पारित किया. लेकिन रद्द नहीं किया गया. अगली बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में जब भी बोलने आएं, तो यहां की जनता को बताएं कि वो इन धाराओं को कब खत्म करने वाले हैं. 4 साल पहले उन्होंने जो वादा किया था, उसे कब पूरा करेंगे.” अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज पीएम ने 30 मिनट तक बात की और वो दिल्ली के लोगों और दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गाली देते रहे – मैं सुन रहा था, बुरा लगा. 2020 में पीएम ने दिल्ली में जो वादा किया था – दिल्ली देहात के लोग आज भी उसके पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी के काम के मुरीद हुए केजरीवाल, मनमोहन सिंह को बताया ईमानदार नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >