स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (15 अगस्त को ) देश भर के पार्टी वालेंटियर्स को संबोधित करेंगे.

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (15 अगस्त को ) देश भर के पार्टी वालेंटियर्स को संबोधित करेंगे.

अरविंद केजरीवाल का यह संबोधन शाम 4 बजे देश भर के स्वयं सेवक उनके फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और पार्टी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

Also Read: मध्यप्रदेश की रणनीति राजस्थान में नहीं चलेगी, साजिश का भंडाफोड़ हुआ : अशोक गहलोत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल सुबह सबसे पहले दिल्ली सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी के देश भर के वालेंटियर्स को सोशल मीडिया के माध्यम से आँनलाइन संबोधित करेंगे.

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस लाइव कार्यक्रम में देश भर के लाखों वालेंटियर्स देख और सुन सकेंगे. अरविंद केजरीवाल का यह संबोधन यूट्यूब, फेसबुक और ट्वीटर पर लाइव देखा जा सकता है. राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संबोधन को लेकर देशभर के पार्टी स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है .

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >