Aaj Ka Mausam: आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, अगले तीन दिन दिल्ली-UP में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में उमड़-घुमड़ कर बादल छाए हुए है. अनुमान है कि आज देर रात से बारिश शुरू हो सकती है.

Aaj ka mausam- rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में 3 और 4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती है.

Weather forecast- दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में एक साथ दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Weather forecast – पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान एक बार फिर दहाई अंक से नीचे आ सकता है.

Weather forecast- फिर बढ़ सकती है सर्दी

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होने का भी अनुमान है. दिल्ली के साथ-साथ यूपी, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है.

Aaj ka mausam- दो दिनों तक हो सकती है बारिश

आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. इसके कारण बारिश होगी, साथ ही ठंडी हवाएं भी चल सकती है. लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है.

Aaj ka mausam- फिर बढ़ेगी सर्दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >