Delhi Weather : दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश, दो की मौत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather : दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई जिससे दो लोगों की मौत हो गई. कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की घटनाएं दर्ज की गई. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार देर शाम धूल भरी आंधी चलने के साथ ही हल्की बारिश हुई. मौसम खराब हो जाने की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ. दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि पेड़ गिरने से 6 घायल हो गये हैं जबकि 2 लोगों की जान गई है. कई इमारतों को नुकसान पहुंचा जिससे 17 लोग घायल हुए हैं.

दिल्ली यातायात पुलिस ने जनकपुरी बी-2 में एक बड़े पेड़ के टूटने की जानकारी दी. पुलिस ने सड़क अवरुद्ध होने के मद्देनजर धरम मार्ग और जनकपुरी की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की. यात्रियों से इन रास्तों का यूज करने से बचने को कहा गया. तेज हवाओं की वजह से शहर के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की घटनाएं दर्ज की गई.

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

इस बीच खबर है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली नौ उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा. दिल्ली आने वाली कुछ उड़ानों को जयपुर भेज दिया गया. मौसम विभाग की मानें तो, शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार हैंऔर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 से 29 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

शुक्रवार देर शाम मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी के मद्देनजर लोगों को घरों के अंदर ही रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी. विभाग की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई जिसमें कहा गया कि दिल्ली के लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे घरों के अंदर ही रहें, साथ हीं अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें. अनावश्यक यात्रा से बचें. यही नहीं आईएमडी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से परहेज करने को लेकर भी एडवाइजरी में बात की.

Read Also : Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश, बिहार-झारखंड में गर्मी से राहत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बारिश

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख और वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने जो बताया उसके अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिल्ली में शुक्रवार देर रात हल्की बारिश देखने को मिली. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल की इस अवधि के लिए सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >