Mahtari Vandana Yojana : इस महीने नहीं आएंगे महतारी वंदन योजना के पैसे अकाउंट में, जानें वजह

Mahtari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना के सितंबर की किस्त का अभी भी आप इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां…सितंबर को महीना शुरू हो चुका है और इस महीने आपके अकाउंट में किस्त नहीं आएगी. आइए आपको बताते हैं इसकी वजह.

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को जारी कर दी थी. यानी सितंबर महीने की किस्त महिलाओं के खाते में एडवांस में जारी किये गये थे. सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में यह राशि भेजी. कुल 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं को इसका लाभ मिला. सरकार ने 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये ट्रांसफर किए. बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इसी समारोह में मुख्यमंत्री ने किस्त की राशि जारी की.

इसका सीधा मतलब है कि सितंबर महीने की किस्त आपके खाते में पहले ही आ चुकी है. अब सितंबर में दोबारा इस योजना की राशि नहीं भेजी जाएगी. अगर आप मोबाइल पर बैंक खाते का मैसेज आने का इंतजार कर रहे हैं, तो इस महीने आपको कोई नई किस्त नहीं मिलेगी. अब अगली किस्त का इंतजार करना होगा. सरकार अक्टूबर महीने की किस्त बाद में जारी करेगी. इसलिए अगर सितंबर की राशि आपके खाते में आ चुकी है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगली किस्त अक्टूबर में आएगी.


ये भी पढ़ें: Mahtari Vandana Yojana: सरकार ने जारी की 31वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में पैसा आया या नहीं?

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आ चुकी है अबतक

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आमतौर पर बाद में जारी होनी थी. लेकिन सरकार ने इसे रक्षाबंधन से पहले देने का फैसला किया. इसका मकसद त्योहार के समय महिलाओं को आर्थिक मदद देना था. सरकार के अनुसार, योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में मदद मिल रही है. इससे महिलाएं अपनी जरूरतों का खर्च उठा रही हैं. इस राशि का इस्तेमाल घर के खर्च, स्वास्थ्य, इलाज और पोषण जैसी जरूरतों में किया जा रहा है. कुछ महिलाएं बेटियों के भविष्य के लिए यह पैसा सुकन्या समृद्धि योजना में भी जमा कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >