Lightning Strike: छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए.

Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में उस समय लोगों की मौत हुई जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे. घटना मोहतारा गांव की है. अधिकारी ने बताया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग भारी बारिश के बीच अपने खेत के पास एक तालाब के किनारे खड़े थे तभी आकाशीय बिजली गिरी.

मृतकों में ये हैं शामिल

मृतकों की पहचान मुकेश (20), टंकार साहू (30), संतोष साहू (40), थानेश्वर साहू (18), पोखराज विश्वकर्मा (38), देव दास (22) और विजय साहू (23) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >