ED Raid in Chhattisgarh : ईडी की छापेमारी पर भड़के भूपेश बघेल, विधानसभा में जोरदार हंगामा

ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के परिसरों में ईडी की छापेमारी के बाद विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया.

ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता भूपेश बघेल के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की. इसको लेकर सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा किया. सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आने के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान हंगामा किया और ईडी की छापेमारी का मुद्दा उठाया.

बीजेपी के खिलाफ विधानसभा में नारेबाजी

कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा रहा है. उमेश पटेल समेत कांग्रेस सदस्यों ने सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दावा किया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्नकाल के महत्व का हवाला देते हुए विपक्षी सदस्यों से शून्यकाल में अपने मुद्दे उठाने को कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते रहे.

कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए जिसके बाद नियमों के अनुसार, उन्हें निलंबित कर दिया गया. भूपेश बघेल सदन में मौजूद नहीं थे. विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन की घोषणा की और उन्हें बाहर जाने को कहा. हालांकि, कांग्रेस सदस्य सदन में ही रहे और सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते रहे.

शराब घोटाला मामले में ईडी ने मारा छापा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सोमवार सुबह शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ मनी लॉड्रिंग जांच के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि चैतन्य बघेल के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के परिसरों की भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है.

भूपेश बघेल ने ईडी की छापेमारी पर क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भूपेश बघेल ने लिखा–सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है. अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >