छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़ के दौरान 3 महिला नक्सली ढेर

Chhattisgarh naxal encounter: तीन महिला नक्सली को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मार गिराया गया है. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी और बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है. नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त में रवाना किया गया था जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब जवान क्षेत्र में पहुंचे, तब गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी काफी समय तक चली. क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Read Also : Chhattisgarh: नारायणपुर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने इस साल 138 को मार गिराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >