Chhattisgarh News: कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर दे दी जान, सामूहिक आत्महत्या से दशहत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर जान दे दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के रहने वाले कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर जान दे दी. इधर सामूहिक आत्मदाह से पूर इलाके में दहशत का माहौल है.

बिलासपुर में इलाज के दौरान गई जान, वजह का खुलासा नहीं

जब लोगों को कांग्रेस नेता और उनके परिवार के जहर खाने की सूचना मिली तो सभी को फौरन इलाज के लिए बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई. किस कारण से कांग्रेस नेता ने अपने परिवार के साथ जहर का सेवन किया यह अभी तक ज्ञात नहीं है. फिालहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

घर के सभी दरवाजे अंदर से थे बंद

कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाने से पहले अपने घर के सारे दरवाजे अंदर से बंद कर दिए थे. उसके बाद सामूहिक आत्महत्या की. इसकी जानकारी लोगों को तब लगी, जब पड़ोस की एक लड़की उनके घर किसी काम से गई थी. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला, तब इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को दी. बाद में घर के दरवाजे को जब तोड़ा गया, तो कांग्रेस नेता समेत परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर अवस्था में पड़े हुए थे. सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई.

कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत को क्यों बताया गया इंटर्न, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >