Chhattisgarh: नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया है. महिला नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. राज्य के नारायणपुर में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई है. मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों के ढेर होने की खबर है. नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया. मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं.

नक्सलियों के होने की मिली थी सूचना
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के होने सूचना मिली थी. जिसके बाद DRG, STF और BSF की संयुक्त टीम उनकी तलाश में गश्त पर निकली. गश्त के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया. दोनों ओर से फायरिंग हुई. जवाबी गोलीबारी में जवानों ने तीन महिला नक्सलियों को ढेर कर दिया. घटनास्थल और आस-पास के इलाकों पर सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रही है.

तीन नक्सलियों के शव बरामद
गोलीबारी को लेकर जवानों ने बताया कि गुरुवार सुबह नक्सलियों की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड, एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल गस्त पर निकले. जवान का दल जब अबूझमाड़ क्षेत्र पहुंचा तो नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई . इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन नक्सली ढेर हो गये. घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार समेत अन्य सामान बरामद किया है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Assam: मुस्लिम विवाह और तलाक से जुड़ा पुराना कानून बन जाएगा इतिहास, विधेयक असम विधानसभा में पारित

Mamata Banerjee ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार, देखे वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >