Video : छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मामले को लेकर हंगामा, उपमुख्यमंत्री के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन

Video : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. 5,967 पदों पर हुई भर्ती में 1,940 पद खाली रहने का दावा करते हुए अभ्यर्थी राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं.

Video : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की मांग दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने को लेकर है. उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गई सीटों पर वेटिंग लिस्ट के उम्मीदवारों को मौका दिया जाए. विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस भर्ती की पहली सूची और पहली वेटिंग लिस्ट पहले ही जारी की जा चुकी है. अब मामला दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने का है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अपनी ओर से हर संभव प्रयास किया है. सरकार को पत्र भेजकर भी इस मुद्दे को उठाया गया है. प्रदर्शन का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.


मामले को देखने के लिए एक टीम बनाई गई : विजय शर्मा

विजय शर्मा ने कहा कि दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी करने का अंतिम फैसला कैबिनेट को लेना है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मामले को देखने के लिए एक टीम भी बनाई है. उन्होंने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को टीम से मिलवाने की बात कही. साथ ही कहा कि अगर मामला राजनीतिक रूप लेता है, तो स्थिति अलग हो सकती है.


ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: HC ने रोक दिया परीक्षा रद्द करने का फैसला, दूसरी तरफ छात्रों का आक्रोश,आखिर समाधान कब? रांची से Ground Report

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी 1,940 खाली पदों को दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाए. एक अभ्यर्थी ने कहा कि जब तक दूसरी सूची जारी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे धरनास्थल नहीं छोड़ेंगे.


अभ्यर्थियों का प्रदर्शन क्यों?

कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है. अभ्यर्थी भर्ती में खाली पड़े पदों को भरने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर डेरा डाल रखा है. अभ्यर्थियों का दावा है कि पुलिस भर्ती के लिए कुल 5,967 पद स्वीकृत किए गए थे, लेकिन इनमें से 1,940 पद अभी भी खाली हैं. उनका कहना है कि इन रिक्त पदों को दूसरी वेटिंग लिस्ट जारी कर भरा जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों को मौका मिल सके.


अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी है. गृह मंत्री विजय शर्मा के आवास के बाहर धरने पर बैठे एक अभ्यर्थी ने बताया कि जिला रिजर्व पुलिस बल में 5,967 पदों पर भर्ती का विज्ञापन निकला था. आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 4,367 पदों पर ही भर्ती हुई है. अभ्यर्थियों का दावा है कि 1,940 पद अभी भी खाली हैं. उनका कहना है कि कई उम्मीदवारों का चयन एक से ज्यादा जिलों में हुआ था. कुछ अभ्यर्थियों के नाम 8-9 जिलों की सूची में भी शामिल थे. ऐसे में कई पद खाली रह गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >