चतरा का कुख्यात अपराधी लालू साव गिरफ्तार, देशी पिस्टल, 5 राउंड कारतूस व 2.700 किलो अफीम जब्त

चतरा पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम लालू साव है. अफीम लूटने वाले गिरोह के इस सरगना की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

चतरा, मो तसलीम : चतरा जिले में सदर पुलिस ने कुख्यात अपराधी लालू साव को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देशी पिस्टल, 5 राउंड कारतूस, 2.700 किलो अफीम व एक बिना नंबर की बाइक को जब्त किया है. जब्त अफीम लूटा हुआ है.

लालू साव है दुलारचंद साव का पुत्र

लालू साव सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी दुलारचंद साव का पुत्र है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार सुमन ने मंगलवार (14 मई) को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दी.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी लालू अपनी बहन के घर कठौतिया के पास आया हुआ है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कठौतिया स्थित घर पहुंचे.

पुलिस की गाड़ी देख लालू साव ने किया भागने का प्रयास

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की गाड़ी को देखने के बाद लालू ने अपनी बहन के घर से भागने का प्रयास किया. जवानों ने पीछा करके उसे धर दबोचा. उसकी तलाशी लेने पर कमर से एक देशी पिस्टल व मैगजीन में लोड 5 कारतूस बरामद हुए. लालू की निशानदेही पर बहन के घर के बाहर खड़ी बाइक व बाइक की सीट के नीचे छुपाकर रखा अफीम जब्त किया गया.

एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल

इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 181/24 के तहत एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लालू का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, छिनतई, एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई हो चुकी है.

चतरा के अलावा रांची में भी दर्ज है लालू के खिलाफ केस

लालू साव के खिलाफ सदर थाना में 12, महिला थाना में एक व कोतवाली रांची में एक मामला दर्ज है. वह कई बार जेल जा चुका है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार शर्मा व कई जिला बल के जवान शामिल थे.

आतंक का पर्याय बन गया था लालू साव

कुख्यात अपराधी लालू साव इन दिनों क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना हुआ था. लगातार हथियार के बल पर लूटपाट, छिनतई की घटना को अंजाम दे रहा था. इससे लोगों में भय का माहौल था. उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.

चतरा-कुंदा की सीमा पर सक्रिय रहता था अफीम लूटने वाला गिरोह

लालू साव बरैनी पंचायत और चतरा-कुंदा थाना क्षेत्र की सीमा पर सक्रिय रहता था. लालू गिरोह के लोग अफीम लूटने में लिप्त हैं. गिरोह के कई लोग पूर्व में जेल जा चुके हैं. लालू ने पुलिस की नींद हराम कर रखी थी. उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.

Also Read

चतरा में एक करोड़ 40 लाख की अफीम के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

चतरा में 10 करोड़ की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई, चतरा से आठ किलो अफीम के साथ नाबालिग पकड़ाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >