चंदनकियारी के छऊ नृत्य कलाकार परीक्षित महतो को मिला संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बोले- 46 साल की साधना सफल हुई

बोकारो के खेड़ाबेड़ा गांव निवासी छऊ कलाकार परीक्षित महतो को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला. विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किया.

बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के खेड़ाबेड़ा गांव निवासी छऊ कलाकार परीक्षित महतो को बुधवार को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला. दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार प्रदान किया. परीक्षित महतो ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जतायी.

46 साल की साधना सफल हुई : परीक्षित महतो

श्री महतो ने दूरभाष पर प्रभात खबर से कहा कि 46 साल की साधना सफल हुई. भारतीय संस्कृति की लोक कला छऊ को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. ताकि हमारी कला संस्कृति जीवित रहे. कहा कि चंदनकियारी की जनता और हमारे टीम की सहयोग से मुझे राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है.

चंदनकियारी समेत झारखंड राज्य के लिए गौरवशाली समय

यह चंदनकियारी समेत झारखंड राज्य के लिए गौरवशाली समय है. वहीं बोकारो जिले के लोगों मे खुशी है. चंदनकियारी समेत उनके परिजनों में खुशी के साथ-साथ आत्मविश्वास चरम पर है. गांव में भी खुशी का माहौल दिखा. लोग परीक्षित महतो के घर पहुंचकर बधाई दी. वहीं छऊ के कलाकारों में भी आत्मविश्वास बढ़ा है.

पुरस्कार समारोह को देखने टीवी के सामने बैठे रहे परिजन

परीक्षित महतो के परिवार बुधवार को दिन भर टीवी के सामने पुरस्कार वितरण समारोह देखने के लिए बैठे रहे. वहीं ग्रामीणों ने भी अपने-अपने घरों में टीवी पर प्रसारण देखा.

Also Read : झारखंड के इन 6 लोगों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, देश भर से 128 लोगों का हुआ चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >