पश्चिम बंगाल : हाई कोर्ट से मिली अनुमति के बाद संदेशखाली पहुंचे शुभेंदु अधिकारी व शंकर घोष

पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने की इजाजत दे दी. विधायक शंकर घोष साथ जा सकते हैं. हालांकि, अदालत ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी कार्यकर्ता या समर्थक क्षेत्र में प्रवेश न कर सके.

पश्चिम बंगाल में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को संदेशखाली जाने की इजाजत दे दी. विधायक शंकर घोष भी साथ जा सकते हैं. हालांकि, अदालत ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी कार्यकर्ता या समर्थक क्षेत्र में प्रवेश न कर सके. पश्चिम बंगाल सरकार ने न्यायमूर्ति कौशिक चंदा के सोमवार के आदेश को चुनौती देते हुए खंडपीठ के समक्ष अपील दायर की थी. मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए भाजपा नेता को संदेशखाली जाने की अनुमति दे दी है.

संदेशखाली पहुंचे शुभेंदु अधिकारी व शंकर घोष

कलकत्ता हाईकोर्ट की अनुमति के बाद शुभेंदु अधिकारी व शंकर घोष संदेशखाली पहुंच गये. वहां उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए कहा कि संदेशखाली में सब कुछ बदल जाएगा. शांति लौट आएगी. शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि संदेशखाली के लोग चाहते है कि शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. गौरतलब है कि संदेशखाली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न और भूमि हड़पने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी व माकपा नेता को संदेशखाली जाने से रोका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >