सांप पाले भी जाते हैं! जानिए सबसे फेवरेट पालतू सांप के बारे में

Bizarre News: आजकल सांपों को पालने का चलन भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सांपों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप पाल सकते हैं.

Bizarre News: हम अपने घरों में कई तरह के जानवर पालते हैं. अक्सर ये जानवर हमारे परिवार का हिस्सा बन जाते हैं और हमरे दिल के भी काफी करीब होते हैं. बात अगर आती है पालतू जानवरों की तो इसमें मुख्यतौर पर कुत्तों और बिल्लियों का नाम आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं सांपों की कुछ ऐसी प्रजातियां भी हैं जिन्हें आप आसानी से पाल सकते हैं. ये सभी देखने में तो खूबसूरत होते ही हैं और इन्हें पालने का जो खर्च होता है वह भी काफी कम होता है. तो चलिए इन सांपों के बारे में जानते हैं.

Carpet Python: इस लिस्ट में पहले नंबर पर कारपेट पायथन है. इनमें आपको एक कारपेट की तरह अलग-अलग रंग और पैटर्न देखने को मिल सकते हैं. दुनिया के सबसे शांत सांपों की लिस्ट में इनका भी एक नाम है.

Ball Python: आप अगर चाहें तो अपने घर पर बॉल पायथन को भी पाल सकते है. अमेरिका में इस सांप काफी पसंद किया जाता है. इन्हें पालना काफी ज्यादा आसान होता है और इनकी आयु भी 30 सालों तक होती है. इन्हें गर्म जगहों पर रहना पसंद होता है.

Also Read: Bizarre News: 6 लाख में इस व्यक्ति ने किया है 18 देशों का भ्रमण, तरीका जानकर लोग हैं हैरान

California Kingsnake: कैलिफ़ोर्निया किंग्सनेक को अमेरिका में सबसे ज्यादा पाले जाने वाले सांपों में से एक है. इनकी एक खासियत यह होती है कि यह काफी तेजी से भाग सकते हैं.

Corn Snake: आप अगर चाहें तो अपने घर पर कॉर्न स्नेक को भी पाल सकते हैं. बच्चों के लिए यह एक काफी अच्छे सांपों में से एक है. बच्चे भी इन सांपों को आसानी से कंट्रोल हैं. इन सांपों का स्वभाव काफी शांत होता है और इन्हें घूमना-फिरना भी काफी पसंद होता है.

Also Read: Bizarre News: खूबसूरत होने के साथ ही रहस्यमयी भी है यह समुद्र, कोई भी जीव नहीं रहता जिंदा

Children Python: अगर आपके घर में बच्चे हैं तो ऐसे में आप चिल्ड्रन पायथन भी पाल सकते हैं. बच्चों को यह सांप काफी ज्यादा पसंद आते हैं. इनका स्वभाव भी काफी शांत होता है.

Also Read: Bizarre News: मोमोज शॉप पर निकली हेल्पर की वैकेंसी, सैलरी जान सीवी लेकर दौड़ पड़ेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >