Viral Video: भीड़ से परेशान युवकों का बिहारी जुगाड़, न ट्रेन न बस महाकुंभ पहुंचने के लिए अपनाया ये रास्ता

Viral Video: बक्सर के कम्हरिया गांव के सात युवकों ने जाम से बचने के लिए एक अनोखा रास्ता अपनाया और 550 किलोमीटर की यात्रा मोटर चालित नाव से तय कर प्रयागराज पहुंचे. महज तीन दिनों में इस साहसिक यात्रा को पूरा कर इन युवकों ने रिकॉर्ड बनाया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Viral Video: बिहार के बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के सात युवकों ने एक अनोखा और साहसिक कदम उठाते हुए 550 किलोमीटर की दूरी मोटर चालित नाव से तय कर प्रयागराज तक का सफर पूरा किया. जाम से बचने के लिए इन्होंने यह रास्ता चुना और तीन दिन में अपनी मंजिल तक पहुंचने का कारनामा कर दिखाया.

11 फरवरी को यात्रा शुरू करने वाले इस समूह में मनु चौधरी, सुमंत, संदीप, सुखदेव, आदू, रविन्द्र और रमेश शामिल थे. ये सभी पेशेवर नाविक थे और इनका उद्देश्य था कि सड़क या ट्रेन से यात्रा करते हुए होने वाली परेशानियों से बचा जाए. उसके बाद इनलोगों ने तय किया कि नाव से सफर किया जाएगा और प्रयागराज पहुंचकर संगम में पवित्र डुबकी लगाई जाएगी.

इन युवकों ने अपनी यात्रा के दौरान 550 किलोमीटर की दूरी को मात्र 84 घंटे में तय किया और 13 फरवरी को संगम पहुंच गए. वहां उन्होंने स्नान किया और फिर 16 फरवरी की रात तक बक्सर लौट आए. इस अनोखे सफर का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसको आप देख सकते हैं.

Also Read: तेजप्रताप-ऐश्वर्या विवाद: ऐश्वर्या ने मांगा है आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च, आज कोर्ट में होगा अहम फैसला!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >