मोतिहारी में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दो साल पहले घर से भागकर की थी शादी

प्रेम-प्रसंग के प्रतिशोध में युवक की सिर में गोली मार कर हत्या करने की खबर है. घटना जितना थाना क्षेत्र के सठौरा गांव में सोमवार की शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार सठौरा गांव निवासी प्रेमचन्द्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह का प्रेम प्रसंग पड़ोस के लड़की के साथ चल रहा था.

मोतिहारी. प्रेम-प्रसंग के प्रतिशोध में युवक की सिर में गोली मार कर हत्या करने की खबर है. घटना जितना थाना क्षेत्र के सठौरा गांव में सोमवार की शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार सठौरा गांव निवासी प्रेमचन्द्र सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश सिंह का प्रेम प्रसंग पड़ोस के लड़की के साथ चल रहा था.

2019 में अविनाश सिंह अपनी प्रेमिका के साथ भाग कर शादी रचा लिया. उस वक्त से दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे थे. लड़की पक्ष के लोग उस वक्त नाराजगी जताते हुए लड़का पक्ष के साथ जमकर मारपीट की थी. जिसमें गोली भी चली थी. बाद में मामला शांत हो गया था.

इधर, कुछ दिनों से अविनाश सिंह अपनी पत्नी के साथ परिवार में लौट आया था. दोनों को गांव में रहना लड़की के पिता को नागवार लग रहा था. सोमवार की शाम लगभग साढे छह बजे लड़की पक्ष के लोगों ने प्रेमचन्द्र सिंह के घर पर हमला बोल दिया. कुछ लोग घर की दीवार तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. उन्हीं में से एक अविनाश सिंह के सिर में गोली मार दी. गोली लगने के बाद वहीं अविनाश की मौत हो गयी.

घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है. मामले की पुष्टि करते हुए जितना थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. इस घटना में मृतक के माता, पिता और पत्नी भी घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है. सिकरहना के डीएसपी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >