मुर्गी का टांग तोड़ने का विरोध करने पर महिला की पिटाई

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के सुरहा गांव में मुर्गी का टांग तोड़ने का विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई की गयी.

मोतिहारी. मुफस्सिल थाने के सुरहा गांव में मुर्गी का टांग तोड़ने का विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई की गयी. गंभीर रूप से जख्मी हसीना खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बताया है कि उसकी मुर्गी पड़ोसी ग्यासुद्दीन मियां के दरवाजे पर चली गयी. ग्यासुद्दीन ने मार कर मुर्गी का टांग तोड़ दिया. हसीना उससे पूछने तो वह आक्रोशित हो गया. मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >