दुर्गा मां की विदाई के साथ ही होगा बिहार में ठंड का आगमन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, हल्की बारिश के आसार

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद बिहार में मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आयेगा और हल्की वर्षा भी होगी. इसके बाद बिहार में ठंड दस्तक देगा.

पटना. मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद बिहार में मौसम में बदलाव दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर से मौसम में बदलाव नजर आयेगा और हल्की वर्षा भी होगी. इसके बाद बिहार में ठंड दस्तक देगा. मौसम विज्ञान विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बिहार में हल्की बारिश के साथ ही बिजली चमकने, मेघ गरजने और वज्रपात की भी आशंका है.

38 जिलों में चेतावनी

मौसम में शुष्की होने से तापमान बढ़ेगा और शनिवार से बिहार के अधिसंख्य जिलों में बारिश की पूरी संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 48 घंटों में मध्‍यम से भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

इसको लेकर बिहार में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बनने से बारिश की संभावना है. इसको लेकर प्रदेश के सभी 38 जिलों के चेतावनी जारी की गयी है.

यहां जारी हुआ अलर्ट

इस बारिश के बाद अनुमान है कि मौसम में थोड़ी ठंड आएगी जो सुबह शाम गुलाबी ठंड की तरफ ले जाएगा. शुक्रवार को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर,खगड़िया,पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

बारिश को लेकर खास अलर्ट

16 अक्टूबर शनिवार से दक्षिण बिहार के 19 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के साथ उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एक से दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

उमस से मिलेगी राहत

24 घंटे से बिहार में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. इस कारण से गर्मी से परेशानी बढ़ गयी है. उमस भरी गर्मी के कारण समस्या आ रही है. दिन से लेकर रात तक राहत नहीं मिल रही है. तेज धूप के कारण गर्मी और प्रभावी हो रही है. बिहार में अधिकतम तापमान भी तेजी से भाग रहा है. शुक्रवार को 24 घंटे में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >