अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध तो पति ने कर दी हत्या

नवविवाहिता की हत्या उसका पति और भाभी ने मिलकर कर दी, पुलिस कर रही मामले की जांच

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी है. नवविवाहिता की हत्या उसका पति और भाभी ने मिलकर किया है. उसका पति का भाभी से अवैध संबंध था, जिसका विरोध उसकी पत्नी हमेशा करती थी. मृतक कबिलासपुर गांव निवासी राजवंश सिंह के छोटे बेटे जेलर सिंह उर्फ छोटू की पत्नी जूही देवी बतायी जा रही है. सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया.

इधर, मोहनिया थाना क्षेत्र के पुसौली गांव निवासी व मृतका के पिता नंदलाल सिंह ने बेटी केस पति जेलर सिंह व उसकी पत्नी सुमन देवी सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुये पति व जेठ को हिरासत में लिया है. मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी की शादी के बाद से ही पति और उसके बड़े भाई दहेज के लिये प्रताड़ित करते थे. एक साल पूर्व में भी बेटी को बिजली का करंट सटा कर जान से मारने का प्रयास किया था. उस समय पुलिस से शिकायत की थी.पुलिस को दिये आवेदन में मृतका के पिता ने बताया है कि दमाद जेलर सिंह का अवैध संबंध इनके बड़े भाई की पत्नी के साथ चल रहा था.

बेटी की जेठानी चाहती थी न हो कोई संतान

मृतका के पिता ने बताया कि दामाद का अवैध संबंध उसकी भाभी के साथ था, जिसका विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी. वही ससुरालवालों ने बेटी के गहने भी छीन लिया था. यहा तक की जेठानी नहीं चाहती थी कि इसका कोई संतान हो. इसलिये एक बार दवा भी खिलाकर गर्भपात भी करवा दी थी. इसमें बेटी के पति, भैंसूर, और भाभी शामिल है. इसकी जानकारी हेमशा बेटी फोन पर देती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >