मुख्य बातें
(Weather Forecast Bihar) बिहार में सोमवार का दिन काफी गर्म रहा, धूप बहुत तेज थी. दिन भर बिहार के कई जिलों में धूल भरी आंधी भी चली. वहीं, शाम होते ही तेज हवा चलने के कारण लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली. वहीं आज आसमान में बादल छाये रहेंगे. (Mausam) मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार को बिहार में (Mausam) मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम जानकारों के अनुसार आज मौसम में परिवर्तन देखा जायेगा. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. जब तक आकाश में बादल छाये रहेंगे, तब तक तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा. और अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है.
