जेल में नेहा झा ने पढ़ाने की जताई इच्छा

Watch Video: लेडी तस्कर नेहा झा की जेल में पहली रात कैसे कटी? खाना छोड़ा, नींद नहीं आई और फिर कही ये बात

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कूपे से शराब के साथ गिरफ्तार नेहा झा फिलहाल समस्तीपुर जेल में बंद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जेल में बंद महिलाओं को पढ़ाने की इच्छा जताई.

Bihar Liquor Smuggling Neha Jha : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एसी फर्स्ट क्लास के वीआइपी कूपे से शराब के साथ पकड़ी गई नेहा झा फिलहाल समस्तीपुर मंडल कारा में बंद है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा को महिला बंदियों के लिए बने कस्तूरबा वार्ड में रखा गया है. जेल पहुंचने के बाद शुरुआती दिनों में वह काफी परेशान नजर आयी और ठीक से खाना भी नहीं खाया.

जेल पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगी नेहा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 सितंबर की शाम रेल पुलिस ने नेहा झा और उसके जीजा को समस्तीपुर मंडल कारा भेजा था. कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रात करीब 7 बजे नेहा को कस्तूरबा वार्ड और उसके जीजा को कृष्णा वार्ड में भेजा गया. दोनों वार्डों के बीच दूरी करीब 100 मीटर बतायी गयी है, हालांकि महिला वार्ड में पुरुष बंदियों के जाने की अनुमति नहीं है.

महिला वार्ड में पहुंचने के दौरान नेहा काफी भावुक थी और रो रही थी. जेल मैनुअल के अनुसार उसे भोजन में रोटी, सब्जी और अचार दिया गया. बताया जाता है कि वह काफी देर तक प्लेट को देखती रही और फिर वार्डन के कहने पर एक रोटी खाकर खाना छोड़ दिया.

पहली रात करवटें बदलते बीती

रिपोर्ट्स के अनुसार, रात करीब 9 बजे सोने के लिए घंटी बजने के बाद सभी बंदियों को अपने-अपने बिस्तर पर जाने का निर्देश दिया गया. नेहा काफी देर तक अपने बिस्तर पर बैठी रही और फिर उठती रही. एसी फर्स्ट क्लास के कूपे से सीधे जेल के सामान्य माहौल में पहुंचना उसके लिए बिल्कुल नया अनुभव था.

वार्ड में गश्त कर रही महिला वार्डन ने उसे सुबह जल्दी उठने और जेल के नियमों के बारे में बताया. इसके बावजूद नेहा रात में ठीक से सो नहीं सकी. कुछ देर के लिए उसकी आंख लगी, लेकिन सुबह उठने की घंटी बजने के बाद उसे अन्य बंदियों के साथ दिनचर्या में शामिल होना पड़ा.

सुबह गिनती के लिए लगना पड़ा लाइन में

6 सितंबर की सुबह गिनती के दौरान नेहा को भी अन्य महिला बंदियों के साथ लाइन में लगना पड़ा. इसके बाद उसे नाश्ते में गुड़ और चना दिया गया. जेल में सोने, उठने, बैठने और अन्य गतिविधियों के लिए तय नियमों के बारे में भी उसे जानकारी दी गयी.

बताया जाता है कि शुरुआती दिनों में नेहा ने खाना काफी कम खाया. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पहले और दूसरे दिन उसने वार्डन की सख्ती के बाद सिर्फ एक-एक रोटी खायी.

जेल में बंद महिलाओं को पढ़ाने की जताई इच्छा

नेहा ने महिला वार्डन से कहा कि वह पढ़ी-लिखी है और जेल में बंद महिलाओं को पढ़ाना चाहती है. उसने कहा कि इससे उसका मन भी लगा रहेगा. हालांकि वार्डन ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी और जेल की लाइब्रेरी में जाकर किताबें पढ़ने की सलाह दी.

शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद जेल भेजी गयी

नेहा झा को 5 सितंबर की शाम समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एसी फर्स्ट क्लास के वीआइपी कूपे से शराब के साथ पकड़े जाने की बात सामने आयी थी. इसके बाद रेल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में उसके जीजा को भी गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजे जाने की जानकारी है.

फिलहाल नेहा झा समस्तीपुर मंडल कारा में बंद है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Also Read : VIDEO : 'लगाइब चार डंडा’ वाली प्रिया मल्लिक, अब लड़कों के लिए ला रहीं हैं गाना...

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >