बिहार में पहले वोट देंगे, फिर वोट मांगेंगे वार्ड काउंसिलर, जानें कब किस चुनाव का है शिड्यूल

नगर निकायों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के पहले ही विधान परिषद की रिक्त सभी सीटों पर निर्वाचन का काम पूरा कर लिया जायेगा.

पटना. बिहार विधान परिषद की 24 सीटों का निर्वाचन छह माह से लंबित पड़ा हुआ है. पंचायत आम चुनाव के कारण परिषद की 24 सीटों पर निर्वाचन नहीं हो सका है. अब राज्य में नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 अप्रैल और मई में होने की संभावना है. नगर निकायों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के पहले ही विधान परिषद की रिक्त सभी सीटों पर निर्वाचन का काम पूरा कर लिया जायेगा.

नगर निकायों के वार्ड काउंसलर से लेकर मेयर व डिप्टी मेयर विधान परिषद के प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद खुद के चुनावी मैदान में उतरेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भारत निर्वाचन आयोग की रिक्त सीटों का ब्योरा भेजा जा चुका है. यह माना जा रहा है कि विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों का चुनावी कार्यक्रम कभी जारी हो सकता है.

बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे के निर्वाचन में त्रि स्तरीय पंचायती राज के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के अलावा नगरपालिका क्षेत्र के निर्वाचित सभी वार्ड काउंसल मतदाता होते हैं. राज्य में तीन हजार से अधिक मतदाता सिर्फ नगरपालिका क्षेत्र से आते हैं.

स्थानीय क्षेत्र प्राधिकार कोटे के निर्वाचन में उस क्षेत्र के निर्वाचित सांसद, निर्वाचित राज्य सभा सदस्य, निर्वाचित विधायक, निर्वाचित विधान परिषद के सदस्य के अलावा सैनिक छावनी क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि मतदाता होते हैं. कोरोना के कारण पंचायत आम निर्वाचन समय पर नहीं होने के कारण विधान परिषद के स्थानीय कोटे की 24 सीटें जुलाई 2020 से रिक्त हैं.

जानकारों का कहना है कि पंचायत आम निर्वाचन में प्रतिनिधि निर्वाचित हो चुके हैं, इसी प्रकार से पहले से नगरपालिका क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं (उनका कार्यकाल जून के पहले सप्ताह में समाप्त हो जायेगा), लोकसभा का निर्वाचन पूरा हो चुका है और राज्य सभा के प्रतिनिधि भी निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही विधान परिषद की 24 सीटों के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी करने की संभावना है. ऐसे में वार्ड काउंसलरों को इसमें मतदान का मौका मिल जायेगा.

विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटें

क्षेत्र-एडिशन

  • 1, लोकल बॉडीज पटना-पटना

  • 2, भोजपुर-पटना

  • 3, गया, जहानाबाद ओर अरवल-गया व पटना

  • 4, नालंदा-पटना

  • 5, रोहतास ओर कैमूर-गया

  • 6, नवादा-गया

  • 7, औरंगाबाद-गया

  • 8, सारण-पटना

  • 9, सिवान-पटना

  • 10, दरभंगा-मुज़्ज़फरपुर

  • 11, पूर्वी चंपारण-मुज़्ज़फरपुर

  • 12, मुजफ्फरपुर-मुज़्ज़फरपुर

  • 13, वैशाली-पटना व मुज़्ज़फरपुर

  • 14, समस्तीपुर-मुज़्ज़फरपुर

  • 15, पशिचम चंपारण-मुज़्ज़फरपुर

  • 16, सीतामढ़ी, शिवहर-मुज़्ज़फरपुर

  • 17, पूर्णिया, अररिया ओर किशनगंज-भागलपुर

  • 18, भागलपुर ओर बांका-भागलपुर

  • 19, मुंगेर, जमुई, लखीसराय ओर शेखपुरा-भागलपुर

  • 20, कटिहार-भागलपुर

  • 21, सहरसा, मधेपुरा ओर सुपौल-भागलपुर

  • 22, मधुबनी-मुज़्ज़फरपुर

  • 23, गोपालगंज-पटना

  • 24, बेगूसराय, खगड़िया -पटना व भागलपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >