पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में सुधार, यात्रियों को थोड़ी राहत, देर से उड़े सात विमान

एयरपोर्ट के आसपास रविवार की सुबह में विजिबिलिटी में सुधार से विमान परिचालन की स्थिति में भी सुधार दिखा और देर से उड़ने वाले हवाई जहाजों की संख्या केवल सात रही.

पटना. एयरपोर्ट के आसपास रविवार की सुबह में विजिबिलिटी में सुधार से विमान परिचालन की स्थिति में भी सुधार दिखा और देर से उड़ने वाले हवाई जहाजों की संख्या केवल सात रही.

अहले सुबह में विजिबिलिटी 500 मीटर थी जो 10 बजे तक एक हजार मीटर के ऊपर आ गयी थी. इसके कारण 10.35 बजे पहली लैंडिंग हुई.

स्पाइसजेट की दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट SG8741 पटना में उतरने वाली पहली फ्लाइट थी जो 2.15 घंटा देरी से लैंड हुई. इसके साथ अन्य छह फ्लाइटें भी पटना एयरपोर्ट पर देर से आयीं और गयीं.

टर्मिनल में दिखी भीड़ भाड़, बाहर भी खड़े थे लोग

देरी से विमानों के आने जाने के कारण एयरपोर्ट टर्मिनल में कई फ्लाइटों के यात्री एक साथ जमा हो गये जिससे वहां भीड़ दिखी. इससे टर्मिनल में प्रवेश के समय लंबी कतार थी.

दो घंटे तक देरी से लैंड हुए विमान

फ्लाइट संख्या देरी (घंटा)

  • SG8741 2.15

  • SG3723 0.25

  • G8873 0.33

  • G8135 0.22

  • 6E2763 0.17

  • G8150 0.52

  • AI415 0.41

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >