Bihar: IPS विकास वैभव को फोन टेप करने का दावा पड़ेगा भारी? मैडम DG से विवाद के बाद मिला नोटिस पढ़िए..

Bihar: IPS विकास वैभव और डीजी शोभा अहोतकर के बीच छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा. शोभा अहोतकर के ऊपर गाली गलौज करने का आरोप लगाने वाले ट्वीट को लेकर विकास वैभव को नोटिस मिला है. पढ़िए पूरा नोटिस

Bihar IPS News: आइजी स्तर के आइपीएस अधिकारी विकास वैभव ( Vikas Vaibhav IPS) ने बिहार होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर ( Shobha Ohatkar) के ऊपर आरोप लगाए हैं कि वो उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करती हैं व गाली गलौज करती हैं. विकास वैभव ने अपना ट्वीट तो डिलीट कर लिया लेकिन इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया. ये विवाद अब बढ़ता जा रहा है. विकास वैभव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. उन्हें शोकॉज नोटिस भेजा गया है और जवाब मांगा गया है.

विकास वैभव को नोटिस भेजा गया

सीनियर आइपीएस अफसर व बिहार होमगार्ड एंड फायर सर्विसेज की डीजी शोभा अहोतकर ने आइजी होमगार्ड व फायर सर्विसेज विकास वैभव को नोटिस भेजा है. उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसे लेकर पहले विकास वैभव के जवाब का इंतजार किया जा रहा है.

विकास वैभव ने अपने ट्वीट में रिकॉर्डिंग का किया दावा, बढ़ी मुसीबत

दरअसल, विकास वैभव ने अपने ट्वीट में ये दावा किया था कि डीजी शोभा अहोतकर उन्हें गाली सुनाती हैं. और इस गाली-गलौज से वो तंग आ चुके हैं. विकास वैभव ने लिखा कि इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है. अब उसी रिकॉर्डिंग को लेकर विकास वैभव घिरते नजर आ रहे हैं. उन्हें भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि ये साफ है कि आप विभागीय बैठकों की भी रिकॉर्डिंग करते हैं. ऑफिसियल सेक्रेट एक्ट का इसे उल्लंघन बताया गया है.

Also Read: Bihar: IPS विकास वैभव को गाली देती हैं DG शोभा अहोतकर? IG ने ट्वीट में फोन रिकॉर्डिंग सबूत के किए दावे अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा का नोटिस में जिक्र

सीनियर अधिकारी की छवि धूमिल करने से लेकर अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता और नियम के खिलाफ जाने वाला कदम उस ट्वीट को बताया गया. विकास वैभव को 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देते हुए पूछा गया है कि आखिर आपके खिलाफ राज्य सरकार को अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा क्यों नहीं की जाए.

सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच भी चर्चा तेज

बता दें कि विकास वैभव युवाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. वहीं आम लोगों के लिए उनसे मिलना हमेसा सुलभ रहा है. सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच उनका क्रेज दिखता रहा है. वहीं बेहद सख्त पुलिसिंग के लिए वो पहचाने जाते हैं. जिसकी वजह से अब उन्हें आम लोगों और खासकर युवाओं का समर्थन मिलता नजर आ रहा है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >