वैशाली में सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कड़, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Vaishali News : वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के कटारू फतेहपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान राहुल राज के रूप में हुई है, जो मनोरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामजी प्रसाद यादव के पौत्र थे.

Vaishali News : (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के कटारू फतेहपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक की पहचान राहुल राज के रूप में हुई है, जो मनोरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामजी प्रसाद यादव के पौत्र थे.

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार राहुल राज मुजफ्फरपुर की एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी में सर्विस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे. बीते 8 जून को वह अपने घर से सड़क पार कर दालान की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मौना-सरैया मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया.

कई दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ते रहे राहुल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल राहुल को पहले मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राहुल दो भाइयों में बड़े थे और अविवाहित थे. परिवार के लोगों के अनुसार वह घर के प्रमुख कमाऊ सदस्य थे. उनकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है. मां सुनीता देवी पुत्र वियोग में बार-बार बेसुध हो जा रही हैं. घर पर सांत्वना देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है.

गांव में छाया शोक का माहौल

राहुल राज की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने उन्हें मिलनसार और मेहनती युवक बताया. गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे पर दुख जता रहा है.

Also Read : गोपालगंज के दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर ‘ताप्ती गंगा एक्सप्रेस’ का ठहराव शुरू, 16 जून को शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >